शीर्षक- जीवन एक परीक्षा
जीवन की परीक्षा में हर कोई सफलता नहीं पाता
दुख तकलीफ़ में मन डोल ही जाता
परीक्षा की घड़ी हर एक जीवन में आती
काबिलियत परखने का मौका दे जाती
इंसान जो गर्व मान में फूला फूला रहता
परीक्षा की घड़ी ख़ुद को संभाल ही नहीं पाता
आसान राहों पर चलता चलता
मुश्किलों से जल्दी ही घबरा जाता
जीवन एक परीक्षा सब देने आते
मंदबुद्धि बुद्धिहीन ही परीक्षा से घबराते
परीक्षा ही मनुष्य को साकार बनाती
सहनशीलता क्षमता का पूरा पूरा ज्ञान कराती
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें