फ़ॉलोअर

बुधवार, 3 अगस्त 2022

कोशिश

 #शीर्षक - कोशिश 

कोशिश ही सफलता का राह बताती 

जीवन के हर क्षण में नई सीख सिखाती

विघ्न बाधाओं को दूर भगाती 

सफलता को पाने के नए नए तरीके बत‍लाती। 

कोशिश ही विघ्न बाधाओं को दूर करती 

आगे बढ़ने की हिम्मत स्वयं ही बढ़ती 

सफलता की सीढ़ी कोशिश करने से मिलती

  मंजिल की राह कोशिश से होकर गुजरती ।

कोशिश का महत्व हर कोई नहीं समझ पाता

बिना कोशिश के ही हार मान जाता

जो कोशिश करता वहीं मंजिल को पाता

कोशिश ही यशगाथा सबको अपने मुख से सुनाता।

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला- सांबा जम्मू कश्मीर 







कोई टिप्पणी नहीं:

साधु-संत का संग

 साधु-संत का संग ,मिटाता कोटि पाप  वचन मान भक्ति कर, मिट जाता आपा भाव