नमन मंच 🙏🙏🙏
# समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
दिनांक - 16/06/2021
दिन- बुधवार
विषय- डॉ. आंबेडकर जी का मूल मिशन
विधा - स्वैच्छिक
बचपन में जाति प्रथा को झेला था,
तब गुण नहीं जाति ही मनुष्य को बनाती थी,
जाति के नाम पर मनुष्य मनुष्य का बैरी था,
सब ओर अज्ञानता का अंधेरा फैलता था,
डॉक्टर आंबेडकर ने जीवन में एक मिशन बनाया,
शोषित, पीड़ित, पिछड़े वर्ग को उनका हक दिलाया,
आरक्षण का संविधान में प्रावधान बनाया,
समानता से रहना सब को सिखाया,
शिक्षा हासिल करना सब का अधिकार बनाया,
अज्ञानता का अंधेरा सब ओर से मिटाया।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
स्वर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें