# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार झारखंड इकाई
# दिनांक - 22-27/05/2021
# दिन - शनिवार से गुरुवार
# विषय- नीला अंबर
# विधा - काव्य
नीले अंबर में मै उड़ जाता,
गीत खुशी के मैं हूँ गाता,
दिल से दिल को मिलाता,
सबको प्रेम का संदेश पहुंचाता,
नीला अंबर सबको भाता,
सब से प्रेम करना सिखाता,
नीला अंबर विशालता दिखाता,
ऊंच नीच का भेद मिटाता,
नीले अंबर सी विशालता दिखाओं,
सबको अपने गले लगाओं ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें