नमन मंच 🙏🙏🙏
#साहित्यिक महफ़िल परिवार
# दिनांक - 20/06/2021
# दिन - रविवार
# विषय- आत्मविश्वास
# विधा - कविता
आत्मविश्वास ही राह दिखाता,
मंजिल को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करता,
यहीं तो हौंसले बढ़ाता,
हर मुश्किल को आसान बनाता,
इसके बिना सपने साकार न कर पाते,
सिर्फ कल्पना में हवा में महल बनाते,
आत्मविश्वास जीवन में सफलता दिलाता,
आगे बढ़ने के लिए उत्साह बढ़ाता,
आत्मविश्वास रास्ते के विघ्न बाधाओं को हटाता,
आगे बढ़ने का राह बनात,
यही मानव की पहचान बनाता,
मानव को उसके मुकाम तक पहुंचाता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें