# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार झारखंड इकाई
# दिनांक - 27/04/2021
# दिन - मंगलवार
# विषय - स्वामी विवेकानंद
# विधा - स्वैच्छिक
स्वामी विवेकानंद ने नया राह दिखाया,
सबको अधिकारों के साथ जीने का मतलब समझाया,
सामाजिक समानता , सामाजिक स्वंत्रता को,
समाज के उत्थान का कारण बताया,
कर्म कांडों, बाह्य आडम्बरों के प्रति विरोध दिखाया,
ईश्वर को अपने अंदर महसूस करने का मार्ग बतलाया,
परिपूर्णता और मुक्ति को ,
सब का जन्म सिद्ध अधिकार बतलाया,
ज्ञान, शिक्षा, धन अर्जित करने का हक,
सब मानवता का बताया,
दुर्बलता को पाप, मृत्यु बताया,
भारतीयों को निर्भीकता और शक्ति संदेश सुनाया,
भारत माता के चरणों में,
अपने आप को समर्पित करने को बड़ा पुण्य बतलाया ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें