फ़ॉलोअर

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

सिद्धिदात्री माता

# नमन मंच 🙏🙏🙏
# गूंज क़लम की
# दिनांक - 14/10/2021
# दिन - बृहस्पतिवार
# विषय - सिद्धिदात्री
# विधा - स्वैच्छिक

सब सिद्धियों की तुम ही दात्री, 
कमल पर आसीन रहती, 
हाथ में चक्र, 
गदा, शंख, कमल पुष्प धारण करती, 
तुम्हारी कृपा से मां, 
भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर कहलाये, 
समस्त सिद्धियाँ, 
भगवान शिव ने तेरे से पाई, 
भक्त के कठिन से कठिन कार्य , 
माँ तेरी अराधना से सरलता से हो जाते, 
माँ तेरा सिमरन ,
संसार की असारता का बोध कराता, 
माँ तेरा उपासक ,
अमर पद पाता । 

स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...