नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंददेश परिवार
दिनांक - 07/07/2021
दिन - बुधवार
#विषय - धैर्य सबसे बड़ा धन है
विधा - स्वतंत्र ( छंदमुक्त कविता)
धैर्य से काम लो हमेशा,
जीवन के मार्ग की विघ्न बाधाएं ,
स्वयं ही हटती जाएगी,
तुम्हें नया रास्ता दिखाएगी,
बिना धैर्य के जीवन जीने वाला,
अपना समय ही व्यर्थ गंवायेगा ,
धीरज से बड़ा कोई गुण नहीं,
धैर्यवान बनने से बड़ा कोई कर्म नहीं ,
धैर्य ही हमें मजबूत बनाता,
कमजोरियों को दूर करने का राह बताता,
धैर्य ही तकदीर को बदलता है,
परिश्रम से हौंसले बुलंद करता है,
धैर्य इंसान को सोचने समझने की सीख सीखता,
मंजिल को हासिल करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर, जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें