# नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंददेश परिवार बिहार इकाई
# दिनांक - 18/04/2021
# दिन - रविवार
# विषय - मतदान
# विधा - स्वैच्छिक
मतदाता ही सरकार बनाता,
नेताओं को अपने, आगे पीछे घुमाता,
मतदान ही ,नागरिक की महता बताता,
देश में, नए नए बदलाव लाता,
जो नेता पसंद नहीं आता,
उसे मत न देकर, कुर्सी से हटाता,
चोर, भ्रष्टाचारियों नेता से रहता सावधान,
वो मतदाता अपना मत व्यर्थ न गंवाता,
जो मतदाता जाति धर्म से, उठकर करता मतदान
वो ही चुन पाता अच्छी सरकार
अच्छी ईमानदार सरकार ही, देश को मजबूत बनाती,
सभी सुविधाएं नागरिकों को दें पाती ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें