# नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंदी साहित्य संगम संस्थान गुजरात इकाई
# दिनांक - 15/03/2021
# दिन - सोमवार
# विषय -इच्छा शक्ति
# विधा - काव्य
इच्छा शक्ति जीवन का आधार
सारे सपने करती साकार
बिना इसके कुछ संभव नहीं
ना राह मिलती सफलता की
ना कोई ऐवरस्ट पर चढ़ पाता
ना सुनहरा इतिहास बना पाता
नदी न पहुँच पाती सागर में
अटक जाती पहाड़ों में
इच्छा शक्ति जीवन का सार
इसके बिना सब जाते हार
यही मनुष्य को राह दिखाती हैं
मंजिल पर पहुँचाती है।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर ,जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें