#नमन मंच 🙏🙏🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार जम्मू कश्मीर
# दिनांक - 11/03/2021
#विषय -लेखक के कर्तव्य
#विधा - आलेख
लेखक ने कभी भी झूठ नहीं लिखना चाहिए । हमेशा सत्य समाज के सामने लाना चाहिए। कभी भी किसी धर्म पर गलत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए । लेखक को हमेशा धर्मनिरपेक्षता का राह अपनाना चाहिए और सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करना चाहिए।
लेखक को कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी को आधार बनाकर
नहीं लिखना चाहिए । उसे समाज में फैली कुरीतियों का अपने साहित्य के माध्यम से विरोध करना चाहिए। समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
उसकी लेखनी ही समाज को जागृति कर सकती है और समाज को उन्नति की ओर ले जा सकती है।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर ,जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें