# नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंददेश परिवार जम्मू कश्मीर
# दिनांक - 15/03/2021
# नमन हिंददेश परिवार जम्मू कश्मीर
# विषय - व्यक्ति निर्माण से सृष्टि निर्माण
# विधा - स्वैच्छिक - आलेख
संसार की रचना ईश्वर ने अपनी मौज में की है और इस खेल को वो स्वयं देख रहा है हम इंसान ईश्वर की सर्वोतम रचना है ,जिसे ईश्वर ने अपने रूप में घडा़ है । संसार को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए मनुष्य का योगदान परमावश्यक है। इसके योगदान के बिना सुंदर और खुशहाल संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
मनुष्य में शुभ गुण का समावेश साहित्य, संगति, आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा ही हो सकता हैं । साहित्य मनुष्य को समाज के साथ जोड़ता है और समाज की समस्याएं, रीति रिवाजों, कुरीतियों की जानकारी देता है ,और उसका ज्ञानवर्धन करता है धार्मिक साहित्य मनुष्य के अंदर दया, करूणा, सहनशीलता, क्षमाशील, भक्ति जैसे गुणों का संचार करता है और उसे सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
शुभ गुणों से ओतप्रोत मनुष्य ही खुशहाल और समृद्ध समाज की स्थापना कर सकता है और संसार की उन्नति में अपना योगदान दें सकता है। अच्छे और सच्चे मनुष्य द्वारा ही खुशहाल और समृद्ध समाज का निर्माण हो सकता है।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर, जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें