फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

हमारा संविधान

 

#नमन मंच 🙏🙏🙏
# समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान,भारत

# दिनांक - 26/03/2021

# दिन - शुक्रवार

# विषय - हमारा संविधान

# विधा - छंदमुक्त कविता 

डॉ. बी.आर. अंबेडकर पुरुष महान, 

भारत को दिया संविधान,  

संविधान में अनेक अधिकार

अब न कोई सहेगा अत्याचार

जात पात का खत्म हुआ झमेला

अब न कोई रहेगा अकेला

सब मिल बांटकर खाएंगे

खुशी से जीवन बिताएंगे

अब सब में बढ़ेगा प्यार

देश सेवा के लिए, हमेशा रहेगें तैयार

जुल्म करने वाला सजा पायेगा

गुनाह करने से हमेशा घबरायेगा

संविधान पवित्र ग्रंथ महान

जिसने बनाया सबको एक समान। 

स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह

जम्मू कश्मीर ,जम्मू





कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...