# नमन मंच 🙏🙏🙏
# वाह वाह क्या बात है
# दिनांक - 24/03/2021
# दिन - बुधवार
# विषय - चित्र लेखन
महान शहीदों को नमन करते बारंबार,
जिनके कारण हम जी रहे आजाद,
फांसी पर चढ गए,
भारत माता के लाल,
मान देश का बढ़ा गए,
शहादत उनकी बेमिसाल,
हर किसी का शीश झुक जाता ,
ऐसी सुन कुर्बानी,
हर कोई गाता है,
वीरों की अमर कहानी,
फांसी के फंदे पर झूला झूल गए,
देश आज़ाद कराने के लिए,
मौत को कबूल गए ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें