# नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंददेश परिवार जम्मू कश्मीर
# दिनांक - 22/03/2021
# दिन - सोमवार
# विषय - बिहार दिवस
# विधा - स्वैच्छिक -छंदमुक्त कविता
वंदनीय धरती है बिहार की,
माता सीता ने लिया यहाँ अवतार ।
पतिव्रता का धर्म निभाएं,
अपने पुण्य प्रताप से ,जन्म धरा का मान बढाएं।
नालंदा विश्वविद्यालय ने विश्व को ज्ञान दिया,
जीवन को आगे बढाने का नया पैगाम दिया ।
पटना में हुआ गुरु गोविंद सिंह का अवतार,
देश कौम के लिए कुर्बान किया पूरा परिवार।
बिहार धरा को कोटि कोटि प्रणाम,
जिसने देश को दिए बहुत विद्वान ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर, जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें