#जेलखाना
संसार में हर कर्म जेलखाने में ले जाता
निष्काम भाव केवल प्रभु प्रेम से आता
सतगुरु ही अंतर आत्मा की भक्ति सिखाता
बाकी केवल कर्म कांड ही कहलाता
शब्द सुरति का मार्ग ही मुक्ति दिलाता
आवागमन का चक्र हमेशा के लिए मिट जाता
मन वश करने की विधि का केवल सतगुरु ही ज्ञाता
विधिपूर्वक सुमिरन ही हमें रूहानी मंडलों की अवस्था तक पहुंचाता
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें