#शीर्षक - भगवान श्रीकृष्ण
मथुरा में लिया अवतार ,
आए जगत के तारणहार
देव देवियों ने गाया मंगलाचार ,
वासुदेव देवकी के घर आया जगत का पालनहार
सृष्टि का कण कण तुझे करता नमस्कार ,
लगता है बिना बसंत ऋतु के आ गई हो बहार
अब कंस का खत्म होगा अत्याचार,
भक्तजनों को स्वयं करेंगे उदार
महिमा गाता सारा संसार,
तेरा रूप सुंदर अपरंपार
भक्ति भावना से झूमा सारा संसार,
भगवान का दर्शन होगा अब बारंबार
तारणहार मुझे भी अब तार,
कब से बैठा हूं तेरे द्वार
मेरा तेरे से जन्मों जन्मों का प्यार,
मुझे तार लो तारणहार
मैं हूं मूर्ख अंध गंवार ,
तुम हो सृष्टि के पालनहार
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें