शीर्षक - देश की आजादी
देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करता हूं
अनेकता में एकता की भावना पर मैं मान करता हूं
अपने खून का कतरा कतरा देश के नाम करता हूं
अपने रोम रोम से भारत भूमि का यशगान करता हूं
देश मान सम्मान की रक्षा के लिए अपना बलिदान करता हूं
मै देश के सब धर्मों का सम्मान करता हूं
राम,रहीम, नानक,ईसा को दिल से प्रणाम करता हूं
मेरे अखंड भारत की संस्कृति पर बहुत अभिमान करता हूं
मेरे प्यारे वतन मैं तुझे अपने हर श्वास से सलाम करता हूं
जिंदगी का हर पल तेरे नाम करता हूं
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें