शीर्षक - तिरंगा
तिरंगा मेरे भारत की शान है
तेरे लिए मेरी जिंद जां कुर्बान है
तूं हमेशा लहराता रहे
भारतवर्ष की महिमा को गाता रहे
अनगिनत वीरों ने तेरे लिए दी कुर्बानियां
मैंने पढ़ी है उनके शौर्य की कोटि कहानियां
तूं भारत की आन बान मान प्रतीक है
समस्त भारतवासी गाते तेरी महिमा के गीत है
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला सांबा जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें