शीर्षक - कामयाबी
मेहनत करने वाले ही कामयाबियों को पाते हैं
सपने नींद में देखने वाले ख्याली पुलाव बनातें हैं
मेहनत ही कामयाबी की ओर बढ़ाती है
मंजिल को पाने की राह दिखलाती है
मेहनत करने वाले ही रास्ते की विघ्न बाधाओं को हटा पाते है
कांटे भरे राहों पर चलकर सफलता को अपने निकट बुलाते हैं
लक्ष्य की प्राप्ति करने से कोई उनको रोक नहीं सकता है
दिल से मेहनत करने वाले की ईश्वर भी सहायता करता है
मेहनत ही इंसान को बुलंदियों को छूने की ताक़त देती है
हर बुलंदी मेहनत की शक्ति बयान करती है।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें