शीर्षक - छत्रपति शिवाजी महाराज
छत्रपति शिवाजी जीजाबाई शाह की संतान थे
वो भारत माता की बढ़ाने आए शान थे
मराठा साम्राज्य को स्थापित करने के लिए लड़ाइयां लड़ते थे
मुगल उनकी वीरता बहादुरी को देखकर डरते थे
शिवाजी युद्ध लड़ाइयों में खूब पराक्रम दिखाते थे
दुश्मनों को हराकर देश का गौरव बढ़ाते थे
मराठों का पहला छत्रपति होने का मान उन्होंने पाया था
मराठों की शक्ति देखकर औरंगज़ेब भी घबराया था
छत्रपति शिवाजी की वीरता की गाथाएं मुगल सल्तनत भी गाती थी
ऐसे वीर योद्धा के आगे कोई सेना टिक नहीं पाती थी।
हम ऐसे वीर योद्धा की महिमा नित नित मुख से गाते हैं
उनकी जयंती पर श्रृद्धा सुमन के फूल चढ़ाते हैं।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें