विषय - गुरु नानक साहिब जी का मानवता के लिए योगदान
शीर्षक -
गुरु नानक तारनहार आया,
सबको जिसने गले लगाया,
ऊंच नीच का जिसने भेद मिटाया,
सबको सच का संदेश सुनाया।
जात पात को जिसने बेफजूल बताया,
कर्म से ही इंसान को श्रेष्ठ बनाया,
सबको समानता का हक़ दिलाया,
परमेश्वर सब के अंग संग बताया।
कर्म कांड को पाखंड बताया ,
शब्द सुरति का मार्ग सबको सिखलाया
प्रेमा भक्ति से ईश्वर को रिझाया ,
सबको दया धर्म का कर्म सिखाया।
गुरु नानक ने मानवता का धर्म अपनाया,
हक हलाल की कमाई खाने के लिए समझाया,
मिल बांटकर खाने को श्रेष्ठ बताया,
सबको सच्चे ईश्वर की भक्ति में लगाया ।
भूले भटके लोगों को भक्ति का सच्चा रास्ता दिखाया,
लगता है ईश्वर गुरु नानक साहिब के रूप में स्वयं उतर आया,
सतगुरु जी ने अपने उपदेश को स्वयं कमाया,
ब्रह्माण्ड के कण कण में सतगुरु स्वयं समाया।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला सांबा ,जम्मू-कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें