नमन मंच 🙏 🙏 🙏
# गूंज क़लम की जम्मू कश्मीर इकाई
दिनांक - 05/08/2021
दिन - गुरुवार
विषय - प्राकृतिक आपदा
विधा - छंदमुक्त कविता
जब जब प्रकृति का दोहन होगा,
तब तब समस्याओं का सामना करना होगा,
पेड़ का कटाव गंभीर समस्या लाएगा,
बाढ़ का पानी सारी मिट्टी साथ बहा ले जाएगा,
पहाड़ को जगह जगह से काटना ,
भूकंप को आने का न्यौता दे आएगा,
नदी नालों की गति रोकना मंहगी पड़ जाएगी,
जल के भीतर ही मानव की सांसें रूक जाएगी,
प्रकृति की सुंदरता जब तक बरकरार रहेगी,
मानव को प्रकृति से अनुपम चीजें मिलती रहेगी।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
सांबा,जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें