फ़ॉलोअर

मंगलवार, 8 जून 2021

परिवर्तन

 नमन मंच 🙏🙏🙏

ग्वालियर साहिति्यक एवं सांस्कृतिक मंच

दिनांक - 12/06/2021 

दिन - शनिवार

विषय -स्वतंत्र 

शीर्षक- परिवर्तन 

विधा - लघुकथा, कहानी, संस्मरण

अब्दुल गनी ने शिक्षा हासिल करने के लिए बहुत मुश्किल को उठाया  ।वो नहीं चाहता किसी ओर को भी पढ़ने के लिए घंटों पैदल चलना पडे़ ,वो इसमें परिवर्तन चाहता था । उसने शहर जाकर खूब मेहनत की और लाखों करोड़ों रुपये उसके पास जमा हो गया । 

अब वह गाँव लौटना चाहता था उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों को गाँव लौटने के लिए मना लिया। सभी गाँव लौट आए। अब्दुल ने अपने पैसों से एक निजी विद्यालय खुलवाया यहाँ बिल्कुल मुफ़्त शिक्षा मिलती थी और कंप्यूटर सेंटर भी खुलवाया जिससे बच्चों को टेक्निकल शिक्षा भी मिल सकें। 

उसके इस महान कार्य से गाँव में परिवर्तन आ गया। सभी बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करने आसान हो गया । अब बच्चे शहर जाकर नए नए कोर्स करने लगे ,और गाँव के विकास में अपना योगदान देने लगे।गाँव की तस्वीर बदल गयी इसका सारा श्रेय अब्दुल गनी को जाता है । जिसने मुश्किल हालातों में शिक्षा हासिल की और अपनी मेहनत की कमाई को गाँव के विकास में लगाया । 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जम्मू  , जम्मू कश्मीर



कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...