नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंददेश परिवार राजस्थान इकाई
दिनांक - 10/06/2021
दिन - बृहस्पतिवार
विषय - मानवता / इंसानियत
विधा - स्वैच्छिक
रोते ,दुखी , असहाय की सहायता करता,
गर्व गुमान की भावना न मन में करता,
सबको एक समान समझकर,
समाज सेवा कमाता,
धन दौलत का संचय छोड़,
अपना सर्वस्व भी लुटाता,
मानव सेवा को जीवन का लक्ष्य मान,
अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में बिताता,
वो ही मानव सेवी,
मानवता का असली धर्म कमाता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें