सादर नमन मंच
काव्य प्रभा अखिल भारतीय
साहित्यिक मंच खनियांधाना
जिला शिवपुरी म,प्र,
दिनांक- 04/05/2021
विषय,, कवि का कर्तव्य सच्चा धर्म क्या हैं
विधा -
कवि रे सच्चा धर्म निभाओ,
झूठ को हमेशा सामने लाओ,
जनता की समस्याओं पर लिखो कविता,
अपनी लाभ हानि को भूल जाओ,
राजनीतिक पार्टियों से हमेशा दूरी बनाओ,
समाज से सदा रिश्ता निभाओ,
समाज के दुख को अपना दुख बनाओ,
अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा कलम चलाओ,
दीन दुखियों का तुम बनों सहारा,
कोई न रहे बेसहारा,
कवि रे ऐसा धर्म कमाओ,
कलम को अपनी सफल बनाओ ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें