# नमन मंच 🙏🙏🙏
# दिनांक - 29/04/2021
# दिन - बृहस्पतिवार
# विषय - जीवन एक उत्सव
# विधा - स्वैच्छिक ( छंदमुक्त कविता)
जीवन यात्रा को उत्सव बनाये,
मानव सेवा का वृक्ष लगाये।
प्रेम प्रीत की रीति चलाये,
हर एक प्यार से गले लगाये।
जात पात का भेद मिटाये,
समानता का नारा लगाये।
ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाये,
धरती को ही स्वर्ग बनाये।
देश सेवा को तन मन धन से निभाये,
जीवन यात्रा को सफल बनाये।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें