# नमन मंच 🙏🙏🙏
# गूंज क़लम की
# दिनांक - 13 अक्तूबर, 2021
# दिन - बुधवार
# विषय - महागौरी
# विधा - स्वैच्छिक
जय माता महागौरी, जय माता महागौरी,
तेरी भक्ति से मां, भक्त मन चाहा फल पाता,
गौर वर्ण के कारण, माँ महागौरी कहलाई,
श्वेत आभूषण , वस्त्र धारण करती,
माँ श्वेताम्बरधरा के नाम से , तुम पूजी जाती,
वृषभ वाहन तेरा, माँ वृषारूढ़ा कहलाती,
तेरी भक्ति माँ, भक्त का तप, त्याग, वैराग्य बढ़ाती,
तेरी कृपा से माँ, हर कष्ट दूर जाता,
जो भी मन से तुझे अराध्य, मनचाहा जीवनसाथी पाता,
जय माता महागौरी, जय माता महागौरी ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें