# नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंदी साहित्य संगम संस्थान हिमाचल प्रदेश इकाई
# दिनांक - 13/03/2021
# दिन - शनिवार
# विषय - धरती
# विधा - पद्म ( छंदमुक्त)
धरती माता करती पुकार,
प्राकृतिक रूप से,
ना करो खिलवाड़,
हो जाओगे बर्बाद ।
पेड़ पौधों का न
करो संहार
बिना आक्सीजन के
कैसे जी पाओगे ।
रसायन खाद का
किया बहुत इस्तेमाल
जमीन सारी कर दी बर्बाद ।
खाने पीने के
जब पड़ेगे लाले
तब अपने आप
को कैसे संभाल पाओगे।
नदियों में इतनी
गंदगी फैलाई
चारों ओर तभी
तबाही आई ।
प्राकृतिक वस्तुओं से
ना करो छेड़छाड़
नहीं तो हो जाएगा
तुम्हारा विनाश।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर ,जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें