# नमन मंच 🙏🙏🙏
# साहित्य बोध झारखंड इकाई
# दिनांक - 12/06/2021
# दिन - शनिवार
# विषय -
# विधा - गीत
भोले बाबा की बारात ,लेकर चल पडी सबको साथ
नंदी की सवारी लगती बहुत प्यारी
गले में सांप की माला है सजाई, तन में भस्म लगाई
यह अजीब बारात कहाँ से है आई
भोले बाबा की बारात.......
चारों ओर गूंज रहे हैं
बम बम भोले के जयकारे
लगते सब को बहुत प्यारे
भोले बाबा की बारात......
राजा हिमालय ने खुशी है जताई
फूलों की बर्षा बारात पर कराई
भोले बाबा की बारात.....
उमा शंकर के लग्न की
सब दे रहे बधाई
मेना रानी ने बहुत खुशी है मनाई
भोले बाबा की बारात. ........
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर, जिला जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें